महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू रा0इ0का0 विर्थी का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल रहा  शत प्रतिशत

रिपोर्टर – गोविंद राना

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के दूरस्थ क्षेत्र नामिक के हाईस्कूल का परीक्षा फल छठी बार भी शत प्रतिशत रहा है इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है।

नामिक के ग्राम प्रधान  तुलसी देवी क्षेत्र पंचायत सदस्या बहादुर सिंह,भूपाल सिंह,मोहन भण्डारी,लाल सिंह,पूर्व प्रधान खुशाल सिंह आदि लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पूरे विद्यालय के समस्त स्टाफ व प्रधानाचार्य श्री भगवान सिंह जैम्याल को विशेष बधाई दी है।

महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू रा0इ0का0 विर्थी का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है विद्यालय की छात्रा कु0 गीतांजलि दानू ने 92%अंक लेकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है ।

विद्यालय के शत प्रतिशत परीक्षा फल के लिए अभिभावक संघ अध्यक्ष व एस0एम0सी0 अध्यक्ष,देब सिंह, भगत सिंह, महेंद्र सिंह,तेज सिंह, गोविंद सिंह आदि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य  खड़क सिंह धामी व समस्त स्टाफ को विशेष बधाई दी है तथा समस्त स्टाफ को आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर सम्मानित करने को कहा है।

इसी प्रकार दूरस्थ विद्यालय रा0इ0का0 होकरा का हाईस्कूल का परीक्षा फल 100% व इण्टर का 95%रहा है रा0इ0का0 समकोट का परीक्षा फल हाईस्कूल का 100% व इण्टर का 94% रहा है रा0इ0का0 सैणराथी का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 100% रहा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  सत्येन्द्र सिंह भण्डारी व स्टाफ को क्षेत्रीय जनता ने विशेष बधाई दी है। रा0इ0का0 डोर का हाईस्कूल परीक्षा फल 100%व इण्टर का 95% रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! कैंची धाम वीकेंड पर लागू रहेगा रूट डायवर्जन; पर्यटकों को शटल सेवा से मिलेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.