पूर्व DGP हत्या मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी ने मिर्च पाउडर डाला, बांधा और फिर चाकू से कत्ल, मामूली झगड़ा बना मौत की वजह

कर्टनाक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले में उनकी पत्नी और बेटी इस समय पुलिस की हिरासत में हैं. पुलिस दोनों ने पूछताछ कर रही है. पूछताछ में दोनों ने कई अहम खुलासे किए हैं।
पुलिस को पता चला है कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था. मिर्च पाउडर पड़ने के बाद ओम प्रकाश को जलन होने लगी. जलन से राहत पाने के लिए वह इधर-उधर भाग रहे थे, तभी पल्लवी ने उनका हाथ-पैर बांधा, फिर चाकू से कई बार वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल आज यानि सोमवार को ओम प्रकाश के शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने बताया कि घर में एक हफ्ते से झगड़ा चल रहा था. ओम प्रकाश बार-बार बंदूक लेकर आते और मुझे और मेरी बेटी को धमकाते. वे गोली मारने की धमकी दे रहे थे. रविवार सुबह से ही घर में विभिन्न मुद्दों को लेकर झगड़ा चल रहा था. ओम प्रकाश ने दोपहर में झगड़ा किया और हमें मारने की कोशिश की. ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हमने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया. उसी में ये हादसा हो गया।

पत्नी ने पूर्व डीजीपी पर डाला मिर्च पाउडर

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी ने बताया कि जब हम अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो हमने मिर्च पाउडर और तेल का इस्तेमाल किया. मिर्च पाउडर डालने के बाद हाथ-पैर बांध दिए और चाकू से वार किया. फिर अधिक खून बहने से ओम प्रकाश की मौत हो गई. शाम को पत्नी पल्लवी ने ही स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. पल्लवी इस मामले में पहली आरोपी होंगी. पुलिस हत्या में बेटी की भूमिका की भी जांच कर रही है. दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

मां-बेटी से पुलिस कर रही पूछताछ

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश (68) की हत्या के मामले ने कर्नाटक में हलचल मचा दी है. ओम प्रकाश के बेटे ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम संभाग) विकास ने बीते रविवार रात बताया था कि ओम प्रकाश की पत्नी और बेटी को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

बिहार के रहने वाले 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश का बेंगलुरु के पॉश इलाके एचएसआर लेआउट में तीन मंजिला घर है. ये भी जानकारी मिली है कि कर्नाटक के दांडेली में एक जमीन से संबंधित विवाद में इस अपराध को अंजाम दिया गया है. कुछ महीने पहले पल्लवी ने शिकायत दर्ज कराने के लिए एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन का रुख किया था।

सूत्रों ने दावा किया कि जब वहां के कर्मचारियों ने उनकी शिकायत नहीं सुनी तो उन्होंने पुलिस स्टेशन के सामने धरना दिया. यह भी पता चला है कि पल्लवी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित थीं और दवा भी ले रही थीं।
पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश चंपारण, बिहार के मूल निवासी थे और उनके पास भूविज्ञान में मास्टर डिग्री थी. ओम प्रकाश को एक मार्च 2015 को कर्नाटक का डीजीपी बनाया गया था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.