प्रसिद्ध माहेश्वरी चार्ट भंडार के गोदाम में चल रही अवैध निर्माण इकाई का भंडाफोड़

अवैध रूप से संचालित की जा रही टमाटर सॉस फैक्ट्री में गंदगी और फफूंदी पाए जाने पर नगर आयुक्त रिचा सिंह ने की कार्यवाही 

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित माहेश्वरी चार्ट भंडार के गोदाम में चल रही अवैध निर्माण इकाई का भंडाफोड़ शहर के बरेली रोड पर स्थित प्रसिद्ध माहेश्वरी चार्ट भंडार के गोदाम में अवैध रूप से संचालित की जा रही टमाटर सॉस फैक्ट्री में गंदगी और फफूंदी पाए जाने पर नगर आयुक्त रिचा सिंह का गुस्सा फूट पड़ा।

उन्होंने मौके पर पहुंचकर गोदाम की दशा देखी और तत्काल सख्त निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में जिस केमिकल से टमाटर सॉस तैयार किया जा रहा था, उसमें भारी मात्रा में फफूंदी लगी पाई गई। वहीं, साफ-सफाई की हालत इतनी बदतर थी कि फैक्ट्री से उठती दुर्गंध से वहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया।।

नगर आयुक्त ने तत्काल सैंपल लेकर संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आगामी जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी नगर आयुक्त ने जनता से भी अपील की है कि वे संदिग्ध खाद्य उत्पादों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में पीएम-उषा मेरु के तहत दो दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का समापन, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता और रोजगार के मंत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.