हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी द्वारा एक रक्तदान शिविर एवं एनीमिया जांच शिविर का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री सभागार, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में संपन्न हुआ।

शिविर की शुरुआत एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह बनकोटी और शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की।

शिविर में छात्र-छात्राओं और शाखा के सदस्यों समित 55 रक्तदाताओं ने प्रतिभाग किया और 40 यूनिट ब्लड सुशीला तिवारी हॉस्पिटल को दान दिया। 15 लोग एनीमिक पाए गए जिसमें 11 महिलाएं थी।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, प्रांतीय प्रकल्प संयोजक रक्तदान भवानी शंकर नीरज, प्रांतीय प्रकल्प संयोजक स्वास्थ्य चिकित्सा डॉ अतुल राजपाल, विवेक कश्यप, सचिव डॉ निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, गिरीश केसरवानी, डॉ अभिषेक मित्तल, सौरभ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सीमा बक्शी, मीनू गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष एकता अग्रवाल, एमबीपीजी कॉलेज से प्रोफेसर दिनेश जयसवाल, नवीन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल में भाजपा से टिकट के लिए जबरदस्त संग्राम;12 दावेदारों ने ठोकी ताल, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के लिए पेश की कड़ी चुनौती

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.