जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानीय आतंकवादियों आदिल थोकर और आसिफ शेख के घरों को ध्वस्त कर दिया है।

एक आतंकी का घर बम से उड़ाया गया है तो वहीं दूसरे आतंकी के घर को बुलडोजर से तोड़ा गया है। पहलगाम हमले में शामिल स्थानीय आतंकी आसिफ शेख का घर सेना ने बम से उड़ा दिया है। ये लश्कर ए तैयबा का आतंकी है।

आतंकी आसिफ शेख का घर जम्मू-कश्मीर के त्राल में था। पीटीआई ने बम से घर उड़ाए जाने की वीडियो भी जारी की है। ये वीडियो भारतीय सेना के सूत्रों द्वारा आई है। दूसरा आतंकी आदिल हुसैन का घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर से गिराया है।

आतंकी आदिल हुसैन का घर अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में था। इसे आदिल थोकर उर्फ ​​आदिल गुरी के नाम से भी जाना जाता है। ये दोनों पहलगाम के ​बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम तक पहुंचाने में शामिल था।

आदिल थोकर पिछले साल जम्मू-कश्मीर में घुसा था चोरी-चुपके

2018 में अटारी-वाघा सीमा के जरिए वैध तरीके से पाकिस्तान जाने वाले आदिल थोकर ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर में गुप्त रूप से लौटने से पहले कथित तौर पर आतंकवादी ट्रेनिंग ली थी। खुफिया सूत्रों का कहना है कि उसने हाल ही में हुए हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादियों के लिए एक गाइड और रसद समन्वयक के रूप में काम किया था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कुमाऊं के 300 से अधिक अधिकारी-कर्मियों के तबादले की तैयारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.