ब्रेकिंग न्यूज़
आदर्श नवयुवक श्री रामलीला समिति की बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले, पुतला दहन और रामबरात निकालने पर भी बनी सहमतिलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायल
खबर शेयर करे -

रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर  चकलुवा के पास तीन बाइकों की आपस में भीषण भिड़ंत में लगी आग

दो लोगों की मौके पर मौत, दो की हालत नाजुक

रिपोर्टर – नीरज तिवारी 

हल्द्वानी। कालाढूंगी में सड़क दुर्घटना में बाइक की टक्कर से हुए शार्ट सर्किट से 2 युवाओं की मौके पर ही जलकर मौत। जबकि 2 गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है।
जानकारी है कि कालाढूंगी क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कालाढूंगी थाना से पहले वन निगम के डिपो के पास बाइक सवार दो लोगों की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई। इस टक्कर के तुरंत बाद शॉर्ट सर्किट हो गया

जिससे दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही जलकर दम तोड़ दिया,वहीं दो लोग घायल है ।

जिन्हें सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कुछ ही पलों में आसपास मौजूद लोग सहम गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस क्षेत्रअधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि घटना कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है मौके पर दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है ।

जिनको अस्पताल भेजा गया है मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना तीनों बाइकों के आपस में टकराने के बाद आग लगने से हुई है।

यह भी पढ़ें :  श्रावण मास में शिव भक्ति से सराबोर हुआ नैनीताल, चौधरी समाज ने आयोजित किया भव्य भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!