ब्रेकिंग न्यूज़
आदर्श नवयुवक श्री रामलीला समिति की बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले, पुतला दहन और रामबरात निकालने पर भी बनी सहमतिलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायल
खबर शेयर करे -

टैक्ट्रर-ट्राली से टकराने के बाद तीन बाइकों में भीषण टक्कर के बाद दोनों बाइकों में आग ,दो लोगों की जिंदा जलकर मौत,पति-पत्नी सहित चार लोग झुलसे

रिपोर्टर – नीरज तिवारी 

हल्द्वानी। कालाढूंगी थानाक्षेत्र अंतगर्त वन निगम डिपो के पास देर शाम को कालाढूंगी-हल्द्धानी मोटर मार्ग में भीषण सड़क हादसा हाे गया।

आग इतनी भीषण थी की दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी।घटना में पति-पत्नी सहित चार लोग झुलस गये। इस दौरान सडक में दोनों ओर जाम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने गंभीर पति-पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच रेफर कर दिया।

बुधवार को देर शाम आठ बजे के पास कालाढूंगी-हल्द्धानी मोटर मार्ग में वन निगम के पास हल्द्धानी की ओर से आ रही रेसर बाइक सामने जा रही टैक्ट्रर-ट्राली से टकराने के बाद आग लगते हुए हल्द्धानी को जा रहे बाइक सवार से जा टकराई वही चकलुवा से आ रही बाइक सवार भी चपेट में आ गये।

आग लगने सडक में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।जिंदा जल रहे लोगों को बचाने के लिए राहगीरों ने प्रयास किये।जब तक कोई कुछ कर पाता दो लोग आग में जिंदा जल गये।

इस घटना में हल्द्धानी से आ रहे बाइक सवार जिंदा जल गये।जिनकी बाइक सहित मोबाईल सभी जल गये। जिस कारण उनकी शिख्नात नहीं हो पायी।वहीं मुरादाबाद में भर्ती अपनी मां की खबर कर आ रहे नूर अहमद अपनी पत्नी सयोदा निवासी गौजाजाली हल्द्धानी अपनी बाइक से लौट रहे थे।

 बाइक टकराने से आग चपेट में आने से गंभीर घायल हो गये। वही  चकलुवा निवासी जगदीश सैनी व राजू बोरा भी रेसर बाइक के पीछे से आ रहे थे तो चपेट में आ गये।जिसमें उन्हें मामूली चोटे आयी। इस दौरान सडक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में नई मारुति विटारा ब्रेजा टर्बो का भव्य अनावरण, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी रहे मुख्य अतिथि

You missed

error: Content is protected !!