नैनीताल के हल्द्वानी मार्ग के हनुमानगढ़ी क्षेत्र में जंगल में सुबह से लगी आग

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। हल्द्वानी मार्ग में हनुमानगढ़ी क्षेत्र के जंगल में सवेरे आग धधक गई। सूचना के बाद वन विभाग और दमकल विभाग के कर्मचारी की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन रात 9 बजे के बाद भी आग का विकराल रूप जारी रहा।

नैनीताल के हनुमानगढ़ी क्षेत्र के जंगल में मनोरा जाने वाले पैदल मार्ग की ओर से असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाई गई। आग की आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आग बिझाने में जुट गई।

जंगल की आग इतनी भीषण थी कि वन विभाग और दमकल विभाग के के पसीने छूट गए। विभाग द्वारा आग पर काबू पाने के लिए फायर लाइन काटी गई लेकिन आग का तांडव जारी रहा और जंगल लगातार जलते रहे।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक 9 बजे तक जंगल आग का धड़कना जारी रहा। दमकल अधिकारी हरनाम सिंह ने कहा वन विभाग की सूचना मिलने पर तुरंत हनुमानगढ़ पहुंचे मिनी हेयर प्रेशर से पंपिंग कर आग को पूर्व से बुझाया गया अग्निकांड में किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  लोअर मॉल रोड पर जल्द दौड़ेंगे वाहन, मरम्मत कार्य पूरा; पहले दोपहिया और फिर चौपहिया वाहनों को मिलेगी अनुमति
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.