ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

लालकुआं क्षेत्र में शादी समारोह में हर्ष फायर के दौरान एक युवक हुआ घायल

एसएसपी के कड़े निर्देशों में पुलिस ने 2 दो आरोपियों को लिया हिरासत में

अस्लाह कब्जे में लेकर लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही

लालकुआं।  प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता, उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि दीपक सती पुत्र दिनेश सिंह सती निवासी सुभाष नगर, बिंदुखत्ता, लालकुआँ, नैनीताल (उम्र लगभग 30 वर्ष) जो लालकुआं क्षेत्र में चल रहे शादी समारोह में हर्ष फायर के दौरान फायर आर्म्स से घायल हुआ है, तथा उपचार हेतु बृजलाल हॉस्पिटल हल्द्वानी लाया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उक्त मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालकुआँ श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल को घटना की गंभीरता से जांच करने के निर्देंश दिए गए।

प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ  दिनेश सिंह फर्त्याल द्वारा पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घायल व्यक्ति से बृजलाल अस्पताल में जाकर चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली गई।
घायल दीपक सती से पूछताछ में उसने बताया कि वह एक विवाह समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था, जहां उसके परिचित मनोज पांडे के हाथ में रिवॉल्वर थी।

दीपक द्वारा राउंड निकालने की सलाह देने पर, रिवॉल्वर से अचानक फायर हो गया, जिससे गोली मनोज पांडे की बाई हथेली को पार करते हुए दीपक सती की जांघ में लग गई। तत्पश्चात दीपक व मनोज को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल लाया गया।
घटना में प्रयुक्त अस्लाह (.32 बोर रिवॉल्वर) विनय पाठक उर्फ विक्की पाठक निवासी बकुलिया मोटाहल्दू के नाम से पंजीकृत है।
शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में मनोज पांडे पुत्र मोहन चंद्र पांडे निवासी इन्द्रानगर-2, बिंदुखत्ता तथा विनय पाठक उर्फ विक्की पाठक निवासी बकुलिया मोटाहल्दू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने अपनी गलती स्वीकार की।
 दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 30 शस्त्र अधिनियम व धारा 125 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रयोग में लाया गया अस्लाह पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है साथ ही शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु धारा 17 आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय को प्रेषित की गई है।

हिरासत में लिए गये व्यक्ति-
1- मनोज पांडे पुत्र मोहन चंद्र पांडे निवासी इन्द्रानगर-2, बिंदुखत्ता
2- विनय पाठक उर्फ विक्की पाठक निवासी बकुलिया मोटाहल्दू

यह भी पढ़ें :  नगर का गौरव सम्मान समारोह की 26वीं कड़ी आयोजित, भाजपा नेता मनोज पाठक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

You missed

error: Content is protected !!