ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी-काठगोदाम में लाशें मिलना जारी…
शनिवार को भीड़-भाड़ वाले रेलवे ठोकर पर एक और खून से लथपत लाश मिली
हल्द्वानी। शहर के भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ठोकर लाइन के पास एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। युवक की गला रेतकर हत्या की आशंका बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई है। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी भी वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। और शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  गुरुद्वारा में निहंगों का हंगामा, तलवारें लहराकर किया कब्जा; सेवादारों से मारपीट, कर्णप्रयाग में धारा 163 लागू

You missed

error: Content is protected !!