ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी का वर्ष 2025-26 के लिए नवनिर्वाचित समिति का अधिष्ठापन एवं नए सदस्यों का संकल्प समारोह कार्यक्रम अतिथि रेस्टोरेंट रामपुर रोड में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या से हुई। उसके पश्चात मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट, अधिष्ठापन अधिकारी रश्मि जैन-प्रांतीय संयोजक महिला सहभागिता, क्षेत्रीय वित्त सचिव आरके गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक संस्कार पाला मेहता, प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके और वंदे मातरम गायन के साथ अधिष्ठापन समारोह प्रारंभ हुआ। 

सर्वप्रथम अधिष्ठापन अधिकारी रश्मि जैन द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिसमें बालकिशन अग्रवाल, एकता अग्रवाल, डॉ अभिषेक मित्तल, सौम्या अग्रवाल, गिरीश चंद्र केसरवानी को उपाध्यक्ष, मयंक मित्तल, डॉक्टर मोनिका मित्तल और मीनू गुप्ता को उप सचिव, विपुल अग्रवाल को मीडिया प्रभारी के साथ प्रकल्प के संयोजकों को शपथ दिलाने के साथ कार्यकारिणी 2025-26 अधिस्थापित की गई।

साथ ही नए सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ निधि अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, एन के मेहता, जितेंद्र साहनी, सीमा बक्शी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  India’s Youngest Producer Kartik Paliwal Appointed National Vice President of All India Anti Corruption Parliament Committee

You missed

error: Content is protected !!