हल्द्वानी। चोरगलिया – सितारगंज मार्ग पर प्रतापपुर क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दर्दनाक हादसा कर प्रतापपुर क्षेत्र के पास चोरगलिया सितारगंज मार्ग पर उस समय हुआ जब दो कारों UK05E 0930 और UP32MJ9754 एक आल्टो और एक Hyundai i20—की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। विशेष रूप से i20 कार पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने तत्काल घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है, वहीं घायलों की पहचान भी जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा: महिला और उसका भाई गिरफ्तार, गोमती नदी में फेंका था शव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.