शुक्रवार रात हुए हादसे के बाद शनिवार को दोनों युवाओं की शिनाख्त कर ली गई

मृतकों की शिनाख्त बागेश्वर के दुग नाकुरी निवासी 21 वर्षीय सुमित धानिक और 21 वर्षीय सूरज पांडे के रूप में हुई

हल्द्वानी। रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर शुक्रवार रात हुए दर्दनाक हादसे में जिंदा जलकर मरने वाले दोनों युवक बागेश्वर के रहने वाले थे। दोनों दोस्त रामनगर में सर्विसिंग के लिए दी गई अपनी केटीएम बाइक लेने आए थे।

दोनों दूसरी बाइक से यहां आ रहे थे, लेकिन रामनगर पहुंचने से पहले खौफनाक हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दोनों युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे के बाद शनिवार को दोनों युवाओं की शिनाख्त कर ली गई है। मृतकों की शिनाख्त बागेश्वर के दुग नाकुरी निवासी 21 वर्षीय सुमित धानिक और 21 वर्षीय सूरज पांडे के रूप में हुई। बीते दिनों सुमित ने अपनी केटीएम बाइक सर्विस के लिए रामनगर में एक सेंटर पर दी थी।

उसे ले जाने के लिए सूरज की केटीएम बाइक से दोनों रामनगर आ रहे थे। रात को चकलुवा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही स्पलेंडर बाइक से टकरा गई। जिसके बाद बाइक के पेट्रोल की टंकी टूटकर लीक हो गई और पेट्रोल बाहर निकलते ही भयंकर आग लग गई। हादसे में दोनों दोस्त जिंदा जल गए।

जबकि इस घटना की चपेट में आकर गौजाजाली निवासी नूर अहमद और उनकी पत्नी सय्यदा गंभीर रूप से झुलस गए। हाईवे से गुजर रहे गुलजारपुर निवासी जगदीश सैनी, राजेंद्र बोरा भी झुलस गए थे।

चाचा संजय ने बताया कि सुमित ने कुछ समय पहले केटीएम बाइक ली थी। बाइक में खराबी आने पर मरम्मत को रामनगर पहुंचाई थी। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

इस दर्दनाक हादसे ने दो युवकों की जिंदगी निगल ली। बाइक भी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि वैध बीमा होने पर बाइक कंपनी परिवार को बीमा दे सकती है। इसके लिए कागजी कार्रवाई करनी होगी। बीमा न होने की दशा में आर्थिक मदद नहीं मिलती है।

सुमित के चाचा संजय ने बताया कि सुमित बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। जबकि सुमित बुलडोजर चलाता था।

इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण होने के बाद सुमित ने केटीएम बाइक खरीदी थी। वह स्पोर्ट्स बाइक पसंद करता था। घटना के बाद हल्द्वानी आए युवक के परिजनों ने जानकारी दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा पर बरसें आनंद सिंह दरमवाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.