देहरादून। उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा महानिदेशक सूचना से पत्रकारों की विभिन्न मांगों और समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी द्वारा महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से भंेट कर उत्तराखण्ड के पत्रकारों की अनेक लंबित मांगे और समस्याएं उनके समक्ष रखी। इस अवसर पर उन्होंने एक नौ सूत्रीय ज्ञापन भी उन्हें सौंपा है।

जिसमें स्व0 रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति की नियमित बैठकें आयोजित करवाने और 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वयोवद्ध, प्रौढ़ और युवा पत्रकार को एक-एक राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान करने, राज्य में कार्यरत् श्रमजीवी पत्रकारों को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दुघटना बीमा सुविधा प्रदान करने, उत्तराखण्ड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने, समाचार पत्र-पत्रिकाओं और न्यूज पोर्टलों को जारी विज्ञापनों का नियमति रूप से वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक पूर्ण भुगतान करने, सूचना विभाग द्वारा गठित विभिन्न समितियों में यूनियन को समान प्रतिनिधित्व प्रदान करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उत्तराखण्ड से प्रकाशित लघु, मध्यम एवं मझोले समाचार पत्र-पत्रिकओं के हितों का ध्यान रखते हुए वर्षभर में जारी होने वाले विज्ञापनों की संख्या में वृद्धि करने, विगत वर्षों में अखबारी कागज, स्याही और प्रिंटिं लागत में हुई वृद्धि के दृष्टिगत सूचना विभाग के विज्ञापनों की न्यूनतम विभागीय दर में वृद्धि करने, प्रेस मान्यता समिति का गठन करने और पत्रकारों के साथ होने वाले आकस्मिक दुर्घटना, असाध्य रोग आदि के मामले में पत्रकार कल्याण कोष से तत्काल सहायता प्रदान करने की व्यवस्था करने की मांग उठाई गई है।

इस अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के पत्रकारों के हित और कल्याण के लागू विभिन्न योजनाओं के बारे बताया। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा है ।

श्रमजीवी पत्रकारों को हरसंभव सुविधाएं मिलें। कहा कि सूचना विभाग द्वारा पत्रकार कल्याण कोष कारपस फंड के माध्यम से दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को निरंतर आर्थिक मदद की जा रही है।

मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के अंतर्गत भी कई पत्रकार लाभान्वित हो रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि प्रेस मान्यता, विज्ञापन सूचीबद्धता सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं इनमें सालदर साल वृद्धि भी हो रही है।

इस अवसर पर यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भाजपा में विधानसभा टिकट को लेकर हलचल तेज, हल्द्वानी-कालाढूंगी-लालकुआं सीटों पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.