रोजगार की तलाश में तीन महीने पहले नैनीताल से सिडकुल सितारगंज आए युवक का सड़ा गला शव शनिवार शाम किराये के कमरे में फंदे पर लटका मिला।

तीन दिन से फंदे पर झूल रहा शव पूरी तरह से सड़-गल गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

शनिवार शाम सिडकुल के निकट स्थित 90 एकड़ नामक स्थान पर कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसी दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे को खोला तो अंदर एक युवक का सड़ा गला शव मफलर से मकान की एंगल के सहारे लटका मिला।

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान देवेंद्र सिंह बिष्ट (23) पुत्र पूरन सिंह बिष्ट निवासी पटरानी, खनस्यूं, नैनीताल के रूप में हुई है।
देवेंद्र ने एक सप्ताह पहले ही मनोज सरदार का मकान किराये पर लिया था। कमरे में वह अकेला रहता था। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई थान सिंह बिष्ट ने बताया कि देवेंद्र छह भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था।

रोजगार की तलाश में फरवरी में वह गांव के अपने एक साथी के साथ सिडकुल सितारगंज आया था। उसने बताया था कि वह सिडकुल में ही रहकर किसी फैक्टरी में नौकरी कर रहा था।

करीब एक सप्ताह पहले उसका साथी वापस खनस्यूं आ गया। देवेंद्र भी गांव की एक शादी में शामिल होने के लिए घर आने वाला था लेकिन उससे पहले यह घटना हो गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा: पेरेंट्स मीटिंग में जा रही मां और 6 वर्षीय बेटी की मौत, दूसरी बेटी गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.