ब्रेकिंग न्यूज़

खटीमा। एक युवती के घर से कॉलेज को निकलने के बाद लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस पहुंचकर युवती को तत्काल बरामद करने की मांग उठाई।

एसएसआई अशोक कुमार ने बताया गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में परिजनों ने जन शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर सौंपी।

पुलिस के जन शिकायत प्रकोष्ठ में सौंपी तहरीर में युवती के पिता ने कहा है कि मंगलवार की सुबह उसकी पुत्री कालेज में फार्म भरने घर से निकली थी। शाम तक नहीं लौटी तो काफी तलाश की गई। इसके बाद भी कोई सुराग नहीं लगा।

लड़की के पिता ने शक जताया कि घर के समीप ही एक दुकान चला रहा आरोपी उसकी पुत्री को अश्लील मैसेज भेजता था और विरोध करने पर उसकी पुत्री व परिजनों से रंजिश रखता है।  उक्त आरोपी ही उसकी पुत्री को जबरन बंधक बना सकता है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में SIR को लेकर कांग्रेस मुखर, मतदाताओं के नामों पर अनावश्यक आपत्तियों का लगाया आरोप
error: Content is protected !!