नैनीताल के तल्लीताल गांधी मूर्ति के पास मातृ शक्तियों ने मोन जुलूस निकालकर संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को किया ज्ञापन दिया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  नगर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व नैनीताल में 12 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने गांधी मूर्ति के समीप एकत्र होकर बच्ची के साथ हुए।

दुष्कर्म को घोर निंदनीय और घृणित बताते हुए बच्ची को न्याय दिलाने और आरोपी को फाँसी देने की मांग को लेकर सँयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

घटना के विरोध में सड़कों में उतरी महिलाओं का कहना है कि आरोपी को सजा और पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने हेतु बिना किसी शोर बिना किसी नारेबाजी के शांति जुलूस निकाला गया है क्योंकि हमारा उद्देश्य किसी भी जाती धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने का नहीं है।

बल्कि बच्ची को न्याय दिलाना है उन्होंने कहा सख्त कानून बनाकर ऐसे कृत्य करने वाले लोगों को फाँसी की सजा दी जाए ताकि महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।
महिला मोर्चा विनीता बेलवाल ने कहा की नैनीताल मे हमारे दो-चार दिन पहले हमारी बच्ची के साथ यहां बहुत घिनौनी हरकत की गई है 12 साल की बच्ची के साथ जो कांड हुआ है इसलिए सारी महिलाएं एकत्रित हुई है ।

हम चाहते हैं की पीड़िता को न्याय मिले जल्दी से जल्दी आरोपी को फांसी मिले और प्रॉपर्टी की जांच हो और आरोपी ने दो-तीन शादी की है। उसकी भी जांच हो जनजीवांश हुआ है।

इसलिए पहली बार नैनीताल नगर में इतना बड़ा कांड हुआ है और हमारे पर्यटन कार्यबारियों में बहुत बड़ा असर पड़ा है हमारी सरकार से कहना चाहते हैं की ऐसे में हमारी बहू बेटियां कैसे से सुरक्षित रहेगी सरकार को आरोपी की के खिलाफ शक्त से सत्क कार्रवाई करनी चाहिए

डॉ विस्ना शाह ने कहा की 76 वर्षीय बुद्ध ने 12 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्टकर्म किया है। उसको फांसी दे देनी चाहिए नैनीताल एक शांत पर्यटन स्थल है लोग यहाँ आने में तरसते हैं और ऐसी घटना से मन को झंझोर करके रख दिया। आरोपी के ऊपर जल्द से जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए।

वही गुजरात से आए पर्यटको ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए भारत की किसी भी कोने में यह घटना नहीं होनी चाहिए आरोपी के ऊपर बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए हम लोग 2 दिन के बाद यहां नैनीताल घूमने के लिए आए थे आए। 

नैनीताल में ऐसी घटना को देखकर हम लोग बहुत दुखी हैं।
भाजपा नेता हेमचंद आर्य ने कहा इतना बड़ा हादसा 12 साल की लड़की के साथ जो रेप हुआ तीन महीने से उसके अत्याचार किया गया नैनीताल को झंझोर कर देने वाली घटना है।

इसे पूरा उत्तराखंड में पूरे भारत देश में इसका वातावरण बहुत खराब जा रहा है और नैनीताल भवाली भीमताल बंद किया है और इस घटना को देखकर आज अल्मोड़ा में व्यापारियों ने अपने दुकानों कर जनता सड़कों में आ गई है कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने कहा लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और महिला शक्ति है। क्योंकि एक बच्ची के साथ अपराध हुआ तो महिलाओं ने भी अपनी बात रखने के लिए आज यहां पर गांधी जी की मूर्ति के सामने महिलाओं ने अपनी बात रखी है।

अधिक मात्रा महिलाएं आई है उन्होंने अपने अपना ज्ञापन दिया उनकी एक ही मांग है की आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। महिलाओं की सम्मान किया जाए कोई किसी के अंदर भी इतनी हिम्मत ना हो कि वह महिलाओं की सम्मान के साथ छेड़छाड़ कर सके।

हम इसमें पूरा सहयोग करते हैं और हम यही आश्वासन दे रहे हैं पुलिस की तरफ से भी प्रशासन की तरफ से भी कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी महिलाओं की सुरक्षा के लिए जितने स्टेप्स है।

हमारी तरफ से लिए जाएंगे वार्ता चालू रहेगी और लोकतंत्र में आप अपनी बात कल भी रख सकते हैं आगे भी रखेंगे और हम बात सुनने को हमेशा यहां पर तैयार है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल में आतंक का पर्याय बनी मादा गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.