ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटेक्स क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने जानकारी दी कि हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक हल्द्वानी की ओर जा रहे थे।

अचानक उनकी बाइक कॉलटेक्स के पास डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट के रूप में हुई है। दोनों एक फैक्ट्री में कार्यरत थे और ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों की समस्या और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 9 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!