ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग में हनुमानगढ़ी के पास खड़ी टैक्सी पर पहाड़ी सेआया बड़ा बोल्डर जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। हल्द्वानी मार्ग में हनुमानगढ़ के पास सड़क किनारे खड़ी टैक्सी पर पत्थर गिरने से कार में मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल को बीड़ी पांडेय अस्पताल लाया गया जहां से उसे हल्द्वानी रेफेर कर दिया गया है।
नैनीताल में आज एक सड़क किनारे खड़ी टैक्सी में पत्थर गिर गया। घटना नैनीताल हल्द्वानी मार्ग की है जब अचानक पहाड़ी से पत्थर टैक्सी वाहन(UK04 TB6312) के पीछे की सीट का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया।

कार सड़क किनारे खड़ी थी जिसमे पीछे बैठे भीमताल के चाफी निवासी 23 वर्षीय मनीष आर्य घायल होगया। मनीष के सिर और हाथ मे गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद वाहन चालक द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई और तत्काल घायल को बीड़ी पांडेय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे प्रथम उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  रुद्रपुर में मोबाइल शॉप स्वामी की चाकू से गोदकर हत्या, छोटा भाई और दो कर्मचारी घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.