नैनीताल की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल बनी सीडीओ टिहरी, धर्मसत्तू बने निदेशक समाज कल्याण

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन के वित्त, कृषि उत्पादन आयुक्त सभी प्रमुख विभाग अब प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु संभालेंगे।

बर्धन मुख्य स्थानिक आयुक्त, मुख्य निवेश आयुक्त और ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का दायित्व देखेंगे। प्रमुख सचिव लाल रिन लियाना फैनई को अवस्थापना विकास आयुक्त की नई जिम्मेदारी मिली है।

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग एक बार फिर से शैलेश बगौली के पास आ गया है।शिक्षा सचिव रविनाथ रमन से आयुष एवं आयुष शिक्षा हटाकर दीपेंद्र चौधरी को दे दिया गया है। चंद्रेश यादव से आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद एवं संचालक चकबंदी का दायित्व हटा दिया गया है।

रंजना राजगुरु अब इन्हें दिखेंगी। बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे डॉक्टर श्रीधर बाबू को नियोजन विभाग मिला है, जबकि सी रविशंकर को अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में वन विभाग जैसा अहम विभाग मिला है।

राज्य संपत्ति विभाग का दायित्व रणवीर सिंह चौहान संभालेंगे। अब तक यह विभाग विनोद कुमार सुमन के पास था। डॉ. अहमद इकबाल से महानिरीक्षक निबंधक निबंधन, आयुक्त कर का दायित्व लेकर अपर सचिवसोनिका को दिया गया है।

हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह से मेला अधिकारी कुंभ का अहम दायित्व हटाकर यह जिम्मेदारी सोनिका को दी गई है। श्रीदेव कृष्णा तिवारी को खड़ी ग्राम उद्योग बोर्ड का सीईओ बनाया गया है।

शिक्षा विभाग में झरना कमठान से महानिदेशक शिक्षा का दायित्व हटाकर उन्हें अपर सचिव की वित्त की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक रुहेला महानिदेशक शिक्षा का दायित्व संभालेंगे।

रुहेला से पर्यटन कौशल विकास आदि विभाग हट गए हैं। रवनीत चीमा से पशुपालन का दायित्व हटाकर अपर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। वहीं, प्रकाश चंद्र से निदेशक समाज कल्याण का दायित्व हट गया है।

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 IAS और 12 PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 IAS और 12 PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 IAS और 12 PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 IAS और 12 PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 IAS और 12 PCS अफसरों के हुए बंपर तबादलेad

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर की पूनम गुप्ता को मिला महात्मा गांधी ग्लोबल अचीवमेंट अवार्ड 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.