ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। शहर में एक सनसनी खेज मामला तब सामने आया जब मामले के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ, दरअसल कपिल कॉप्लेक्स परिसर के पास से 8 मई को 27 वर्षीय तुषार नाम के युवक को चार-पांच युवक मरते पीटते हुए गाड़ी में भरकर ले जा रहे हैं।

यह किडनैपिंग की घटना पुलिस को पता चली लेकिन पुलिस अभी इस पूरे मामले में खुलकर कुछ भी नहीं बता रही है।

हालांकि पुलिस क्षेत्राधिकारी का यह कहना है कि उन्होंने चित्रकूट से युवक को बरामद कर लिया है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवकों के बारे में अभी पुलिस कुछ नहीं बता रही है।

उन्होंने क्यों इस घटना को अंजाम दिया वह युवक कौन थे पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी का कहना है की सभी के खिलाफ दबिश दी जा रही है।

प्रथम दृष्टियां मामला आपसी लेनदेन का लग रहा है। हालांकि इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : वन पंचायत सरपंचों ने मानदेय की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शन
error: Content is protected !!