नैनीताल के भीमताल स्थिति कुमाऊं मंडल विकास निगम से श्रद्धालुओं का पहला दल आदि कैलाश के लिए रवाना 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम के भीमताल स्थित टीआरसी से पहला जत्था आदि कैलाश के लिए रवाना हुआ शिव के जयकारों के साथ 20 श्रद्धालु आदि कैलाश यात्रा के पिथौरागढ़ को रवाना हुए।

यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों मुंबई अहमदाबाद देहरादून सहित कई राज्यों के श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आयोजित यात्रा का शुभारंभ केएमवीएन के प्रबंधक ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं के साथ स्वागत करने के बाद पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया गया।

श्रद्धालु ने कहा कि भगवान शिव के दर्शन करने का उनका मन था और भोलेनाथ ने उनकी मनोकामना पूरी की है। देहरादून की स्वराज यादव ने बताया कि वह तीन बार पहले भी आदि कैलाश यात्रा कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस बार भी भगवान शिव की कृपा से एक बार फिर से यात्रा में जाने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि केएमवीएन की ओर से अच्छी यात्रा कराई जाती है।

केएमवीएन के प्रबंधक ने बताया कि यात्रा में सभी श्रद्धालु को कुमार मंडल विकास निगम के तरफ से कुमाऊं क्षेत्र में पढ़ने वाले कई मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे।

वही प्रबंधक ने कहा कि मानसून से पहले 12 बैच रहेंगे और अभी तक 119 श्रद्धालुओं की बुकिंग हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि केएमवीएन की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा दी जाएगी।

श्रद्धालुओं हर हर महादेव के नारे लगाकर पहले दल आदि कैलाश खाना हुआ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार और शिकायतकर्ता से मांगा जवाब

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.