नैनीताल जनपद में पुलिस विभाग के भीतर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा 15 निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

इस सूची में थानाध्यक्षों से लेकर चौकी प्रभारियों तक के नाम शामिल हैं।

स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:

1. निरीक्षक ललिता पाण्डेय – पुलिस लाइन से प्रभारीओ एएचटीयू।

2. निरीक्षक विपिन चन्द्र पाण्डेय – पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल / सीसीटीएनएस।

3. उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट – थानाध्यक्ष काठगोदाम से वरिष्ठ उप निरीक्षक लालकुआ।

4. उप निरीक्षक पंकज जोशी – थानाध्यक्ष कालाढूंगी से थानाध्यक्ष काठगोदाम।

5. उप निरीक्षक विजय मेहता – थानाध्यक्ष मुखानी से थानाध्यक्ष कालाढूंगी।

6. उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र जोशी – प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव से थानाध्यक्ष मुखानी।

7. उप निरीक्षक गौरव जोशी – थाना हल्द्वानी से प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव।

8. उप निरीक्षक जगदीप नेगी – प्रभारी चौकी टीपीनगर से थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर।

9. उप निरीक्षक मनोज कुमार – प्रभारी चौकी खेड़ा से प्रभारी चौकी टीपीनगर।

10. उप निरीक्षक रजत सिंह कसाना – प्रभारी सम्मन सेल / सीसीटीएनएस से प्रभारी चौकी खेड़ा।

11. उप निरीक्षक महेन्द्रराज सिंह – पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कुँवरपुर।

12. उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा – पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल।

13. अपर उप निरीक्षक नवीन चन्द्र सौराड़ी – पुलिस लाइन से थाना बेतालघाट।

14. अपर उप निरीक्षक उदय सिंह राणा – पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल।

15. अपर उप निरीक्षक विजय कुमार – पुलिस लाइन से चौकी कैंची।

यह स्थानांतरण आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। विभागीय सुदृढ़ीकरण और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 31 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.