देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) 17 मई से पांच अक्टूबर 2025 के बीच 3086 पदों के लिए 13 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा।

जिसमे पुलिस विभाग की दो हजार आरक्षी भर्ती परीक्षा भी शामिल है। आयोग आगे 138 दिन में 21 विभाग की 13 भर्ती परीक्षाओं को आयोजित करेगा।

आयोग ने विभागवार रिक्तियां और भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित की हैं। परीक्षा केंद्रों का विवरण आयोग परीक्षा से चार से पांच दिन पहले जारी करेगा। आयोग ने 21 विभागों की परीक्षा 13 अलग-अलग तिथियों में आयोजित करने का प्लान तैयार किया है।

इनमें कम रिक्तियों वालों दो से पांच परीक्षाओं को एक ही तिथि में आयोजित करने का निर्णय लिया है, जबकि पुलिस आरक्षी और विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय जैसी बड़ी परीक्षा एक दिन में एक ही आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

सीएम पुष्‍कर सिंह धामी की पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर आयोग प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों का आयोग इन भर्ती परीक्षाओं को विभाग से अधियाचन मिलने के बाद ही तिथि तय करता है।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार से भर्ती परीक्षा आयोजित करने का सिलसिला प्रारंभ होगा जो पांच अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। परीक्षा की तिथि समीप आने पर ही परीक्षा केंद्रों का विवरण जारी किया जाता है।

विभागवार रिक्तियाें की संख्या और परीक्षा तिथि

डेरी विकास विभाग में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक तीन पद 17 मई, 2025

नागरिक सुरक्षा विभाग हवलदार प्रशिक्षक 24 पद 17 मई, 2025

कारागार विभाग में फार्मासिस्ट 10 पद 25 मई, 2025

खाद्य प्रसंस्करण विभाग में पर्यवेक्षक पाककला एक पद 25 मई, 2025

विभिन्न विभागों में टंकण एवं आशुलेखन 293 पद सात जून, 2025

वन विभाग में वन दारोगा 124 पद 20 जून, 2025

पुलिस विभाग, महिला एवं पुरुष आरक्षी 2000 पद छह जुलाई, 2025

उद्यान विभाग में प्रयोगशाला सहायक रसायन विज्ञान छह पद 27 जुलाई

उद्यान विभाग में मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-तीन पांच पद 27 जुलाई

खाद्य प्रसंस्करण विभाग में प्रयोगशाला सहायक छह पद 27 जुलाई

उद्यान विभाग में प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) छह पद 27 जुलाई

पशुपालन विभाग में प्रयोगशाला सहायक सात पद 27 जुलाई

विधि विज्ञान प्रयोगशाला में फोटोग्राफर तीन पद 3 अगस्त, 2025

पशुपालन विभाग, स्नातक सहायक दो पद 3 अगस्त, 2025

सिंचाई विभाग में प्रतिरूप सहायक 25 पद 3 अगस्त, 2025

सिंचाई विभाग, वैज्ञानिक सहायक छह पद 3 अगस्त, 2025

कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक सात पद 10 अगस्त, 2025

कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक वर्ग-एक तीन पद 10 अगस्त,2025

विभिन्न विभाग में सहायक लेखाकार पद 63 सात सितंबर, 2025

विभिन्न विभाग में स्नातक स्तरीय 416 पद 21 सितंबर,2025

सहकारी समितियां में सहायक निरीक्षक वर्ग-दो 45 पद पांच अक्टूबर, 2025

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुंभ मेले से

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.