बनभूलपुरा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा सट्टे की खाई-बाड़ी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

 नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में जुआ सट्टा के कारोबार पर रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही हेतु सभी थाना व SOG प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं।

      पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा  नीरज भाकुनी एवम SOG प्रभारी संजीत राठौर के नेतृत्व में दिनांक 16.05.2025 को एसओजी टीम व थाना पुलिस द्वारा गश्त व शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति को सट्टा खाई-बाड़ी करते हुए निशान्त पब्लिक स्कूल वाली गली, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से मय सट्टा सामग्री के गिरफ्तार किया गया। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

भूरा पुत्र मौ. शफीक, निवासी: ग्राम चकवा फाजलपुर थाना कुन्दरकी, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.) वर्तमान पता: लाइन नंबर-01, गुलजारे वारिस मैरिज हाल, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल

     उक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या 132/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं द्वार महोत्सव में मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति ने मोहा मन, मुख्यमंत्री धामी ने की सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.