नैनीताल के खुरपाताल क्षेत्र बजून गांव में बाप बेटी ने खाया जहर दोनों की हुई मौत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 ऊत्तराखण्ड में नैनीताल से जुड़े एक गांव में बाप बेटी ने आपसी विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों को इलाज के लिए बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

       नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग में बजूंन गांव की रहने वाली 21 वर्षीय भावना(भगेश्वरी)जोशी और 45 वर्षीय पिता गोपाल दत्त जोशी के बीच शुक्रवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने रात में ही आत्मघाती कदम उठा लिया। सवेरे पड़ोस के लोगों ने जब घर में देखा तो वो दंग रह गए। बाप बेटी अलग अलग कमरों में अचेत पड़े थे।

उनके मुंह से झाग निकल रहा था और कमरे से किसी कीटनाशक दवाई की जैसी दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोग आनन फानन में दोनों को नैनीताल के बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि बजूंन गांव के रहने वाले गोपाल जोशी काश्तकार थे, जबकि उनकी बेटी भावना नैनीताल के कॉलेज में पढ़ती थी। गोपाल का बेटा दिल्ली की निजी कंपनी में कार्यरत है।

भावना की माँ ने भी 18 वर्ष पहले जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की थी।

दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल में कई ग्रामीण पहुंचे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र के अंतिम दिन हंगामा,भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग ठुकराने से भड़का विपक्ष, तीन बार स्थगित हुई कार्यवाही

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.