ऑपरेशन रोमियो” के तहत 134 नशाखोरों व अराजक तत्वों पर रामनगर, काठगोदाम व तल्लीताल पुलिस ने की कार्यवाही

SSP नैनीताल की स्पष्ट चेतावनी: सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार “ऑपरेशन रोमियो” अभियान के अंतर्गत रामनगर, नैनीताल, काठगोदाम में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता फैलाने वाले, होटल ढाबे में शराब पीने पिलाने वालों, नशाखोरी में लिप्त तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, पुलिस अधीक्षक क्राइम, क्षेत्राधिकारी लालकुआं, नैनीताल, हल्द्वानी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रामनगर, थानाध्यक्ष काठगोदाम, तल्लीताल द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित, युवाओं में जागरूकता लाने एवं सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से ऑपरेशन रोमियो अभियान चलाकर 134 अराजकतत्वों के विरुद्ध निम्नवत कार्यवाही की गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में यूपीसीएल के 30 कर्मचारियों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.