अलीगढ़। टप्पल क्षेत्र के गांव घाघोली में नवविवाहित दुल्हन की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां शादी के दो महीने बाद ही दुल्हन सोने-चांदी के आभूषण कपड़े व नगदी लेकर फरार हो गई।

इसके बाद ससुरालियों ने उसकी तहकीकात करवाई।तो जो सच्चाई सामने आई, उसे जानकर पति ही नहीं घर का हर शख्स दंग रह गया। पीड़ित ने दुल्हन सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

पीड़ित ससुर रविंद्र ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके बेटे पुष्पेंद्र की शादी 16 मई 2023 को नेहा पुत्री रमेश हाल निवासी गली नंबर-1 खजूरी नार्थ ईस्ट दिल्ली मूल निवासी ग्राम जलालपुर थाना हाजा के साथ बिना दान दहेज के हुई थी। शादी राजेश देवी पत्नी स्वर्गीय महिपाल निवासी भोकरा थाना जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर ने कराई थी।

शादी के दो माह में ही 16 जुलाई को दुल्हन नेहा 10 ग्राम सोने ग्राम चांदी के आभूषण 53600 रुपये और कपड़ों को लेकर घर से गायब हो गई। जब फोन किया तो झूठा दहेज का मुकदमा लगवाने की धमकी देने लगी।

जब ससुराली ( शादी कराने वाले) राजेश देवी पत्नी और बेटे रणवीर उर्फ आदि से पंचायत द्वारा बात की तो 800000 रुपये की मांग करने लगे। जब इन लोगों के बारे में जा टी की तो पता चला कि नेहा की पूर्व में दो शादियां कर लोगों को ठग चुकी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ऑल सेंट्स कॉलेज का 157वां वार्षिकोत्सव एवं एथलेटिक मीट संपन्न

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.