ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

देहरादून। चकराता के पास टाइगर फॉल में नहाते समय दो पर्यटकों के साथ बड़ा हादस हो गया। दोनों पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही चकराता थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को टाइगर फॉल से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली की 55 साल की महिला पर्यटक और चकराता के 48 साल के व्यक्ति टाइगर फॉल में मस्ती कर रहे थे।

तभी टाइगर फॉल के झरने के पानी के साथ ऊपर से अचानक भारी भरकम पेड़ गिरा. उसी पेड़ के नीचे दोनों दब गए. सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना उस समय हुई जब पर्यटक टाइगर फॉल की झील में स्नान का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक एक बड़ा पेड़ जड़ों समेत उखड़कर ऊंचाई से झील में आ गिरा। हादसे की चपेट मेंआकर दिल्ली निवासी महिला पर्यटक अल्का और सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। पर्यटक झील के किनारे और पानी में थे, तभी ऊंचाई से टूटकर पेड़ सीधे झील में आ गिरा, जिससे भारी अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासन की लापरवाही पर सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि टाइगर फॉल जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। न तो पेड़ों की नियमित जांच होती है, न ही चेतावनी संकेत लगाए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा नया इतिहास, इलेक्ट्रिक उड़ने वाली गाड़ी ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण

You missed

error: Content is protected !!