ब्रेकिंग न्यूज़
चप्पे-चप्पे पर नैनीताल पुलिस की नजर, क्विक रिस्पांस से 48 घंटे, 24 घंटे और कुछ घंटों में तीन बड़े मामलों का खुलासारूसी बाईपास पर पेड़ गिरने से बाधित हुआ हल्द्वानी मार्ग, 15 मिनट में पहुंची पुलिस-फायर-एसडीआरएफ टीम, आधे घंटे में बहाल हुआ वन-वे यातायातग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में सात दिवसीय योग जागरूकता कार्यक्रम का समापन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्पराष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय में 6A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट जारी, खिलाड़ियों को नशे और मोबाइल से दूर रहने का दिया संदेश‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत श्री राम सेवक सभा ने लगाए 60 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी द्वारा देवल चौड़ में राम जी विहार सोसाइटी में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत रहे, उन्होंने योग शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में योग की ऐसी अलख जगाई है कि आज हमारे साथ दुनिया के 150 से ज्यादा देश योगासन कर रहे हैं। देश के हर आयु के नागरिक को अपने जीवन में प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग का समावेश करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सचिव डाक्टर निधि अग्रवाल द्वारा तथा योगाभ्यास योग गुरु हिमांशु द्वारा करवाया गया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल ,क्षेत्रीय वित्त सचिव राजेंद्र कुमार गुप्ता, अध्यक्ष दीपक बक्शी, मीनू गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, रचना अग्रवाल, गीतू केसरवानी तथाअ रामजी विहार सोसाइटी अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज, सचिव हरीश जोशी, राजेंद्र नेगी, मनोहर केसरवानी ,सुमित जैन, विवेक कश्यप, बाल किशन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत श्री राम सेवक सभा ने लगाए 60 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

You missed

error: Content is protected !!