ब्रेकिंग न्यूज़
चप्पे-चप्पे पर नैनीताल पुलिस की नजर, क्विक रिस्पांस से 48 घंटे, 24 घंटे और कुछ घंटों में तीन बड़े मामलों का खुलासारूसी बाईपास पर पेड़ गिरने से बाधित हुआ हल्द्वानी मार्ग, 15 मिनट में पहुंची पुलिस-फायर-एसडीआरएफ टीम, आधे घंटे में बहाल हुआ वन-वे यातायातग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में सात दिवसीय योग जागरूकता कार्यक्रम का समापन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्पराष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय में 6A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट जारी, खिलाड़ियों को नशे और मोबाइल से दूर रहने का दिया संदेश‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत श्री राम सेवक सभा ने लगाए 60 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेसवार्ता की। आयोग की ओर से आगामी चुनावों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

आयोग ने बताया कि 19 जून को पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद सचिव पंचायती राज की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई।

राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अधिसूचना को आज सार्वजनिक कर दिया है।
अब 23 जून को सभी जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में अधिसूचना जारी करना है। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक चलेगी, जो प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी।
नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक की जाएगी। इसके बाद 2 जुलाई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।

पहले चरण का प्रतीक आवंटन तीन जुलाई को होगा और मतदान 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा।
दूसरे चरण का प्रतीक आवंटन 8 जुलाई को होगा, और मतदान 15 जुलाई को होगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया की मतगणना 19 जुलाई 2025 को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव की निष्पक्षता और सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

वहीं, गांव से लेकर जिला स्तर तक राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में चुनाव हो रहा है। ग्राम प्रधान, सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर

You missed

error: Content is protected !!