ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देश पर “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” में रामनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

17 लाख के गांजे की बड़ी खेप समेत एक तस्कर गिरफ़्तार

हल्द्वानी।  “Drug Free Devbhoomi” अभियान के अन्तर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश में जनपद पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करो के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर  अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा दानिश पुत्र वाहिद हुसैन निवासी पूछड़ी टंकी के पास, रामनगर, जिला नैनीताल (उम्र 22 वर्ष) को टैक्सी वाहन संख्या UK19TA 1172 में कुल 68.02 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 238/25, धारा 8/20/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें :  ₹20 हजार का इनामी बदमाश अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार, साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

You missed

error: Content is protected !!