हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ की ओर से गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा और प्रबंधन समिति ने आंचल दुग्ध पदार्थों ़ बिक्री से जुड़े एजेंटों के साथ विचार-विमर्श किया।

इस दौरान बाजार में आंचल उत्पादों की बिक्री के दौरान आ रही चुनौतियों और उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को लेकर एजेंटों ने कई अहम सुझाव रखे।बैठक में दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, आपूर्ति और उपभोक्ता संतुष्टि जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।

एजेंटों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए दुग्ध संघ ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में उत्पादों की गुणवत्ता में और अधिक सुधार किया जाएगा और बाजार मांग के अनुरूप नए उत्पाद भी उपलब्ध कराए जाएंगे ।

इस मौके पर दुग्ध संघ द्वारा “छेना रबड़ी” नामक एक नया उत्पाद भी लॉन्च किया गया, जो स्वाद और पौष्टिकता का बेहतरीन मेल होगा।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि संघ लगातार उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए नवाचार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि “हमारी प्राथमिकता है कि हर उपभोक्ता तक गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद पहुंचे और बिक्री एजेंटों को भी बेहतर समर्थन मिले।

”बैठक में दुग्ध संघ के महाप्रबंधक (GM), विपणन अधिकारी सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे यह पहल न केवल दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देगी, बल्कि बाजार में ‘आंचल’ ब्रांड की साख को भी और मजबूत करेगी।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को मिलेगी गति, 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में शामिल होंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.