भीमताल/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में आज राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। सांख्यिकी दिवस के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी जी रहे ।

जबकि इस अवसर पर मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र प्राध्यापक डॉक्टर हरीश चंद्र जोशी रहे। कार्यक्रम वर्चुअल मोड में किया गया ।

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ के साथ-साथ जीडी बिरला रानीखेत, राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग एबीएम कॉलेज हल्द्वानी के छात्र-छात्र और शिक्षक उपस्थित रहे ।

बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए डॉ हरीश चंद्र जोशी ने कहा कि सांख्यिकी दिवस प्रशांत चंद्र महालनोविस के जन्म दिवस(1873) के अवसर पर 29 जून 2007 से निरंतर मनाया जाता है। उन्होंने हमें भारतीय संख्यिकी संस्थान (1931) दिया।

सैंपल सर्वे दिया ,महालनोबिस दूरी मॉडल दिया, दूसरी पंचवर्षीय योजना(1956-61) को बनाने में आउटपुट इनपुट मॉडल दिया, देश के औद्योगिक विकास ,भारी उद्योगों(लोहा स्टील) का महत्व, श्रम प्रधान तकनीकी का भरपूर इस्तेमाल ,कृषि में अदृश्य बेरोजगारी वाले श्रमिकों को किस तरह उद्योग धंधों में लगाया जाए यह सब एक मॉडल के रूप में उनके द्वारा बताया गया।

ऐसे विद्वान सांख्यिकीविद, भौतिकशास्त्री, साहित्यकार को महाविद्यालय परिवार नमन करता है और उनकी विद्वता को नमन करता है ।हम सभी को चाहिए कि हम उनके विचारों को, सांख्यिकी के महत्व को आम जनमानस तक पहुंचाएं और सांख्यिकी का प्रचार प्रसार करें।

प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि महालनोविस जैसे विद्वानों का होना ही भारत के लिए सौभाग्य का विषय है।

उनको सरकार के द्वारा पदम विभूषण दिया जाना उनकी विद्वता को बताता है। छात्र-छात्राओं में तनुजा , प्रकाश, मयंक ,कोटाबाग से प्रियंका, गुंजन, प्रियंका गजरोला, हर्षिता, जीडी बिरला से श्री कैलाश,ललिता जोशी प्रमुख रूप से जुड़े रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.