ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

नैनीताल में सेवा समिति हाल में 23 वीं नैनी ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। शह और मात का खेल शुरू,सेवा समिति हाल में 23 वीं नैनी ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता शहर में प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में दिल्ली , गाजियाबाद,मुरादाबाद, बरेली, रुद्रपुर, शाहजहांपुर, हल्द्वानी, अलमोड़ा, नैनीताल, काशीपुर, भवाली, देहरादून और नेपाल से लगभग 120 प्लेयर भाग ले रहे है।

जिसमें से 49 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय रेटेड प्लेयर है। प्रतियोगिता स्विस लीग पद्धति के अनुसार 7 चरणों में खेली जाएगी।
खबर लिखे जाने तक प्रतियोगिता में 4 चरण हो चुके है।

चौथे चरण के रोमांचक मुकाबले में भव्य अरोरा रुद्रपुर और नेपाल के दीर्घा जोशो के मध्य मुकाबला बराबरी पर छुटा, आयुष सक्सेना शाहजहांपुर ने देहरादून के अमित ढ़ोदियाल को, दिल्ली के हिमांशु मोदगिल ने नैनीताल के देवेश बरगली, मुरादाबाद के मोहम्मद शामिद ने हल्द्वानी के राजेंद्र सिंह राणा, मुरादाबाद के जीशान अली ने काशीपुर के तानिया पाण्डेय,दिल्ली के आकाश श्रीवास्तव ने हल्द्वानी के ललित लमकोटी को हराकर अबतक टॉप स्थान पर 4-4 अंक बना लिए है।

वही नेपाल के दीर्घा जोशी , रुद्रपुर के श्रेयांशू शाहू, देहरादून के रोहित राणा,देहरादून के ही अमित ढ़ोदियाल 3.5 अंक के साथ प्रतियोगिता में बने हुवे है।
आज सुबह संस्था के ऑरबिटर शेर सिंह बिष्ट, नीरज शाह, दिव्यांशु तिवारी द्वारा प्रारंभिक मुकाबले आरम्भ किए गए।
इस मौके पर ईश्वर तिवारी, डी के जोशी (एडवोकेट) , जुबैर सिद्दीकी, अनिल कुमार, धीरेन्द्र विष्ट, तोषित तिवारी, विमला तिवारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  श्रावण मास में शिव भक्ति से सराबोर हुआ नैनीताल, चौधरी समाज ने आयोजित किया भव्य भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!