हल्द्वानी। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी की अधीन कार्यरत केंद्रीय प्रसंस्करण प्रकोष्ठ का उद्घाटन आज मुख्य अतिथि, बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि शाखाओं से प्राप्त ऋण प्रस्तावों का बेहतर प्रबंधन और त्वरित निस्तारण हेतु यह कार्यालय अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

इसके अंतर्गत हल्द्वानी एवं इसके आसपास की 19 शाखाओं के ऋण प्रस्तावों का प्रक्रमण कर गुण दोष के अनुसार निस्तारण किया जाएगा।

महाप्रबंधक राजीव प्रकाश द्वारा बैंक की प्रगति एवं भावी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।हल्द्वानी : उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के ऊंचा पुल स्थित केंद्रीय प्रसंस्करण सेल का बैंक अध्यक्ष हरिहर पटनायक द्वारा विधिवत उद्घाटन

क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार द्वारा अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक महोदय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया गया कि हल्द्वानी रीजन निर्धारित लक्ष्य को प्रतिबद्धता के साथ समय पर प्राप्त कर लेगा।

कार्यक्रम में 6 ऋण प्रस्ताओं में ₹2.45करोड़ के ऋण प्रस्ताव स्वीकृत किये गये।

इस अवसर पर केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र के प्रमुख संदीप कुकरेती, चिराग जैन, मीरा शर्मा, सोनिया शर्मा, कमलेश पांगती, हिमांशु भट्ट,जीतेंदर,क्षेत्रीय कार्यालय से गिरधर रावत, दीपक पांडे, निकटवर्ती शाखाओं के स्टॉफ, एवं वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सेंट जॉन्स स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.