आज का दिन शुक्रवार है जो जगत जननी मां दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित होता है इस दिन हर कोई कुछ नया प्लान करते है। इसके साथ ही आज से सावन के पावन महीने की शुरूआत हो रही है।
ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी गई है। जैसे ही ग्रह-नक्षत्र की चाल बदलती है जातकों के दिन तय होते है। सावन का पहला दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा चलिए जानते है…
मेष-
आज का दिन आपके लिए मिला- जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। अपनी मेहनत को बेकार होते देखना खिन्नता पैदा करेगा, प्रियजनों से मनमुटाव संभव है। किसी व्यक्ति की सलाह आपके कार्यो को गति देगा। लाभप्रद सूचना मिलेगी।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। भावनाओं में बहकर आप परिवार को विरोधी बना लेंगे, जोखिम के कार्यो में रूचि बढेगी। किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान का शिकार होना पडे़गा।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। अपनी बात समझाने में नाकाम रहेंगे, और संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं। अनावश्यक कार्यो में समय एवं धन खर्च होगा। श्रम की अधिकता रहेगी।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। शारीरिक कष्ट एवं मानसिक परेशानी दूर होगी। आर्थिक लाभ का योग है। कामकाजी महिलाओं को कार्य अधिक करना होगा।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। कार्य का चिन्तन तनाव का कारण बन सकता है। व्यापारिक सौदेबाजी में सावधानी रखें। कुटुम्बियों के कार्यो को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, योजनाओं में बदलाव करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं ।दुविधा से हटकर कार्य करें। पॅूजी लगाने में सावधानी रखें। मांगलिक कार्य बनेंगा। संयम रखें।
तुला-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। अपूर्ण समाचारों पर लिये गये फैसले से नुकसान होगा। स्वयं से कोई भूल होगी। वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। सुख सुविधा के सामानों पर बड़े खर्च की संभावना है। दौड़धूप में सफलता मिलेगी। सुख सुविधा एवं आनन्द की अनुभूति होगी। कुछ कार्यो में परेशानी आ सकती है।
धनु-
आज का दिन आपके लिए मिला- जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। प्रापर्टी संबंधी विवादों के समाधान से राहत मिलेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यो में विलंब होगा। सुख शांति में कमी होगी। कम लाभ में भी संतोष बना रहेगा।
मकर-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। आपका झुकाव परिवार की ओर कुछ ज्यादा ही रहेगा, जिससे कार्य स्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है। कार्य कुशलता से बडे़ बडे़ काम बनेंगे।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। मांगलिक कार्यो में खर्च की संभावना बन सकती है। व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ होगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। तनाव के चलते सेहत बिगड़ सकती है। शुभ समाचारों के मिलने का योग है। परिश्रम सार्थक होगा। नौकरी में अधिकारियों के कोप का सामना करना पडे़गा।





