ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अग्निवीर भर्ती रैली की लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट को लेकर तैयारियां हो गई हैं। इसका शेड्यूल जल्द जारी होगा। इस संबंध में मुख्यालय क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय (यूपी व उत्तराखंड) लखनऊ के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल मनोज तिवारी ने प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की।

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव से मुलाकात के दौरान मेजर जनरल ने राज्य में आगामी भर्ती रैलियों की तैयारी के बारे में जानकारी दी।

अग्निवीर के विभिन्न श्रेणियों की सामान्य प्रवेश लिखित परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक कराई जा चुकी है। अब मुख्यालय क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय (यूपी एवं उत्तराखंड) लखनऊ अपने परिक्षेत्र में आने वाले सेना भर्ती कार्यालयों की भर्ती रैली की तैयारियों में जुट गया है।

लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा। इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बीम आदि शामिल हैं। शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके लिए सभी सेना भर्ती कार्यालयों की अलग-अलग भर्ती रैली तिथिवार शेड्यूल जारी की जाएगी।

बता दें कि मुख्यालय क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत कुल 09 सेना भर्ती कार्यालय आते हैं। इनमें यूपी में छह लखनऊ, अमेठी, बरेली, आगरा, मेरठ व वाराणसी और उत्तराखंड में तीन अल्मोड़ा, लैंसडाउन व पिथौरागढ़ आते हैं।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत में फागोत्सव की धूम, 20 महिला टीमों ने निकाली भव्य होली गायन शोभायात्रा
error: Content is protected !!