ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के विभिन्न राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

आवेदन प्रक्रिया 27 जून से चल रही है ऐसे में अगर कोई युवा हाई स्कूल परीक्षा पास करने के बाद आईटीआई करना चाहता है तो ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है।

उत्तराखंड के 81 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है इस बार 36 ट्रेडों में कुल 9,656 सीटों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं आईटीआई करने के लिए अभ्यर्थी को हाई स्कूल उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.vpputtarakhand.in या www.dsde.uk.gov.in पर जाकर आईटीआई (एनसीवीईटी) सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन में असुविधा होने पर अभ्यर्थी अपने जिले के नजदीकी नोडल आईटीआई केंद्र में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकता है अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 250 व अन्य सभी वर्गों के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।

बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश 81 आईटीआई संस्थाओं के लिए 9656 सीटों के लिए आवेदन होना है.27 जुलाई से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में अभी तक 4127 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

आईटीआई प्रवेश के कुमाऊं मंडल के उप नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया चल रही है हाई स्कूल पास कोई भी छात्र आईटीआई में प्रवेश की लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आवेदन कर सकते हैं।

उप नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे ने कहा है कि कौशल विकास शिक्षा के तहत राज्य की आईटीआई में प्रशिक्षण दिलाना चाहते हैं वह अपने नजदीकी आईटीआई में जाकर संचालित व्यवसाय के संबंध में अनिवार्य शैक्षिक योग्यता एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतिवर्ष समय-समय पर आईटीआई में ही रोजगार व अप्रेंटिस मेला लगाकर प्रशिक्षार्थियों को सेवायोजित किया जाता है।

छात्र इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स आईसीटीएसएम, फीटर, मशीनिस्ट टर्नर ब्यूटीशियन कोपा,फैशन डिजाइन, वेल्डर, सोलर टेक्नीशियन सहित महत्वपूर्ण व्यवसाय पर एडमिशन ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसबीआई जनरल पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस के अंतर्गत 20 लाख रुपये का क्लेम भुगतान
error: Content is protected !!