श्रीनगर की पीजी (एमडी) एनाटॉमी की छात्रा आकृति श्रेया हॉस्टल के कमरे में मृत मिली। उसका शव बेडशीट के सहारे पंखे से लटका हुआ था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के अलकनंदा छात्रावास में रह रही छात्रा आकृति श्रेया (27) सोमवार को सेमिनार में नहीं पहुंची तो विभाग के शिक्षकों ने इसकी सूचना चिकित्सा अधीक्षक को दी।

उन्होंने छात्रावास के केयर टेकर को फोन कर छात्रा के बारे में जानकारी जुटाने को कहा। छात्रा का कमरा अंदर से बंद मिलने पर केयर टेकर ने सूचना चिकित्सा अधीक्षक को दी।

जिससे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत और एनाटॉमी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल द्विवेदी तत्काल छात्रावास पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी व महिला थाना प्रभारी संध्या नेगी पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा।

जहां उसका शव पंखे से लटका मिला। आकृति श्रेया पुत्री अशोक कुमार रांची, झारखंड की निवासी थी।

वह एनाटॉमी विभाग में पीजी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत थी। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

छात्रा के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों के यहां पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.