ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भूगोल विभाग की छात्राओं दीपा राय, स्वीटी नितवाल व अनुश्री टम्टा ने की यूजीसी नेट की परीक्षा पास।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भूगोल विभाग, डी. एस. बी. परिसर की तीन छात्राओं.. दीपा राय, स्वीटी नितवाल व अनुश्री टम्टा ने इस बार आयोजित यू. जी. सी. नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

दीपा राय, प्रोफेसर पी सी चनयाल तथा स्वीटी नितवाल प्रोफेसर मनीषा त्रिपाठी के निर्देशन में भूगोल विभाग, नैनीताल से ही पीएच. डी. कर रहीं है।

सभी छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता – पिता व डिपार्टमेंट के हेड डॉ. आर. सी. जोशी, प्रोफेसर अनीता पांडे, प्रोफेसर मनीषा त्रिपाठी, प्रोफेसर पी. सी. चनियाल, डॉ. डी. एस. परिहार, डॉ विनीता, डॉ. रेजा व डॉ. विश्लेश्वर को दिया।

यह भी पढ़ें :  कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा, नीम करौली बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; उत्तराखंड सरकार व पुलिस व्यवस्था की सराहना

You missed

error: Content is protected !!