ब्रेकिंग न्यूज़

पापड़ी और बोहरागांव में जंगली हाथियों के पहुंचने से लोगों में हड़कंप

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र पापड़ी और बोहरागांव में जंगली हाथियों के पहुंचने से लोगों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में हाथियों की दस्तक से बच्चे स्कूल नहीं गए हैं। 

मंगलवार की सुबह सवेरे पापड़ी और बोहरागांव में हाथियों का झुंड देखा गया है।

पापड़ी में ग्रामीणों ने हाथी की फ़ोटो खींच सोशल मीडिया में डाली है। वहीं बोहरागांव में केले के पेड़ों को तोड़ते हाथी देखे गए हैं। गांव में जंगली हाथियों को देख लोग दहशत में हैं।

सूचना के बाद वन विभाग क्षेत्र में सक्रिय हो गया है।

रेंजर मुकल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथियों के आने की सूचना मिली है। जिसके चलते गश्त शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :  SSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारी
error: Content is protected !!