ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल नगर पालिका सभासद के साथ की गई बदतमीजी को लेकर आज पालिका सभासदों ने कोतवाली में पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। कोतवाली में पुलिस कर्मियों द्वारा बीते रोज नगर पालिका सभासद के साथ की गई बदतमीजी को लेकर आज पालिका सभासदों ने नैनीताल कोतवाली में पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे सभासद के समर्थन में पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, सफाई कर्मचारी सहित अधिवक्तों ने पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। 

    अपर मॉल के सभासद पुरन बिष्ट का कहना है कि बीते रोज वह किसी शिकायत को लेकर कोतवाली में गए थे। तब वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों द्वारा उनके साथ बदतमीजी की गई।

धरने पर बैठे सभासदों का कहना है कि जब पुलिस कर्मी जनप्रतिनिधियों के साथ बदतमीजी कर सकते है तो आम नागरिकों से उनके व्यवहार कैसा होगा इसे आसानी से समझा जा सकता है। कोतवाली में धरने पर बैठे सभासद संबंधित कर्मचारीयो का ट्रांसफर करने की मांग पर अड़े रहे।

उसके बाद सीओ प्रमोद शाह थाने पहुंचे अध्यक्ष और सभासदों के साथ वार्ता की वार्ता के बहुत देर बाद उन्होंने तीन दिन का समय मांगा ।

उन्होंने भरोसा दिला कि हम पुलिस कर्मियों के ऊपर कार्रवाई करेंगे तब जाकर सभासदों का गुस्सा शांत हुआ। 

पालिका के सम्मानित सभासदों का आपसी विवाद का प्रकरण थाने में आया उसे प्रार्थना पत्र पर अभियोग पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है ।

और जो दूसरा पक्ष सभासदों का पुलिस कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार का है उसे पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

धरने में पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, सभासद पूरन सिंह बिष्ट, मनोज साह जगाती, राकेश पवार, रमेश प्रसाद, गजाला कमाल, भगवत रावत, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र पांडे जीनू, मुकेश जोशी मंटू, सपना बिष्ट, लता दफौटी के अलावा देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’: प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बच्चों की खुशियों और बसंत के स्वागत का पर्व - डां. ललित तिवारी
error: Content is protected !!