हल्द्वानी। देशभर में आज  26वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है, जो भारतीय सेना के साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है।

भारतीय सेना द्वारा 1999 में ऑपरेशन विजय के तहत दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा दोबारा हासिल किया गया । 

आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा युद्ध स्मारक हल्द्वानी में जाकर शहीद वीरों को नमन कर उनके शौर्य, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए।

अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा पुलिस सम्मान गार्द द्वारा अमर शहीदों को सलामी दी गई।

इस मौके पर  गजराज बिष्ट महापौर हल्द्वानी, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, राहुल शाह उपजिलाधिकारी हल्द्वानी,  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी,  राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बादलों के बीच चांद से लुका-छिपी, सुहागिनों ने पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.