देवघर में भीषण हादसा, कांवड़ियों की बस और ट्रक में भिड़ंत; 18 की मौत

झारखंड। देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के समीप गोड्डा देवघर मुख्य मार्ग में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक बस ने ट्रक में टक्कर मार दी. जिससे 18 कांवड़ियों की मौत हो गई. जबकि कई घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।

घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन को दी गई।कांवड़ियों की बस ट्रक से टकराई, 18 की मौत, जल चढ़ाने आए थे श्रद्धालु

जिसके बाद दल बल के साथ प्रियरंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और फिर इसकी जानकारी मोहनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी. इसके बाद सभी ने मिलकर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से मोहनपुर सीएचसी भेजा।कांवड़ियों की बस ट्रक से टकराई, 18 की मौत, जल चढ़ाने आए थे श्रद्धालु

स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि हादसे में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं. हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

हादसे पर सांसद निशिकांत दुबे ने दुख जाताया है. उन्होंने कहा कि मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. बाबा बैद्यनाथ उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र के अंतिम दिन हंगामा,भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग ठुकराने से भड़का विपक्ष, तीन बार स्थगित हुई कार्यवाही

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.