नैनीताल के भीमताल में पंचायती चुनाव की मतगणना शुरू 39,361 प्रताक्षियो का फैसला आज होगा
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। भीमताल में पंचायती चुनावों की मत गाड़ना शुरू हो गई है। 8 चरणों में सभी 177 मतपेटियों को खोलकर 39,361 मतदाताओं का फैसला सामने आ जाएगा।
भीमताल में पंचायती चुनावों की मत गाड़ना का कार्य आज सवेरे आठ बजे से प्रारंभ हो गया। मुख्य विकास अधिकारी (सी.डी.ओ.)अनामिका ने बताया कि सभी 24 बूथों में मतगाड़ना शुरू कर दी गई है। ये अलग अलग 8 राउंड तक होगी। उन्होंने अनुमान लगाया है कि ये काउंटिंग 12 से 13 घंटों में पूर्ण कर ली जाएगी। कोशिश है कि कर्मचारियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाकर, समय के गिनती पूरी कर ली जाए।
मतपेटियां खोलने के क्रम में पिनरो, बानना, भौर्सा, पस्तोला, उडुवा, जंगलियागांव, हरिनगर, मलुवाताल, पाण्डे गांव, भांकर, डहरा, खड़की, अमिया, खेरोलापांडे, विनायक, बहेड़ियागांव, डुंगसिल, ताडा, अलचौना, चांफी, हैडियागांव, धुलई, तिरछाखेत, मेहरागांव, जंतवालधूरा, लमजाला, बोहराकुन, सलड़ी, खुर्पाताल, अधौड़ा, रौखड़, थापला, जलाल गांव आदि हैं।
देर शाम तक सभी नतीजे आने की उम्मीद है।
