ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार जिला पंचायत कार्यालय में  नामांकन करने पहुंचे।

रिपोर्टर –  गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 14 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ।

आज जिला पंचायत कार्यालय नैनीताल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे गए।
भाजपा ने दीपा दरम्वाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि कांग्रेस ने रामगढ़ से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई पुष्पा नेगी को कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इस बार अध्यक्ष पद में अपनी अपनी जीत का दावे कर रहे है।
चुनांव अधिकारी विवेक राय ने कहा आज नामांकन पत्रों की जांच भी की जाएगी जबकि 12 अगस्त को नामांकन वापसी का अवसर मिलेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी इस बार 12 जिला पंचायतों में से 6 में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : 8 साल बाद भी डामरीकरण की राह देख रही नाई–चामा चोपड़ा सड़क, ग्रामीणों ने उठाई शीघ्र निर्माण की मांग

You missed

error: Content is protected !!