नैनीताल। सरोवर नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर जोरदार हंगामा मचा हुआ है।

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि उनके कुछ जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया गया है। इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट का रुख किया, जहां उन्होंने न्याय की मांग की।

हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तुरंत पेश होने का आदेश दिया है। साथ ही, गायब सदस्यों को जल्द से जल्द खोजने को कहा गया है।

कोर्ट ने कहा कि सदस्यों को सुरक्षित लाकर मतदान कराना प्रशासन सुनिश्चित करे। मतदान व मतगणना के लिए पृथक से अधिकारी नियुक्त किया जाय। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर उनके सदस्यों को सुरक्षितवापस नहीं लाया गया, तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

फिलहाल जिले में माहौल गर्म है और सबकी नजर अब अगले घटनाक्रम की ओर है। नैनीताल में लगी चुनाव की आग की आंच देहरादून तक पहुंच गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नैनीताल में हुए घटनाक्रम पर कहा कि कांग्रेस नेता यशपाल आर्य की अगुवाई में भाजपा के पंचायत सदस्यों का अपहरण किया है। कांग्रेस के लोग अपनी हार देख गुंडागर्दी में उतर आए हैं। यही नही कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा की महिला कंडिडेट.के साथ भी मारपीट की गई, ऐसी हरकतों को कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा।

उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह गुंडागर्दी कर सत्ता हथियाने का नीच काम कर रही है। भाजपा के गुंडों ने न केवल कांग्रेसी पंचायत सदस्यों का अपहरण किया बल्कि उन्होंने कांग्रेसके नेता यशपाल आर्य, विधायक सुमित ह्दयेश, संजीव आर्य, कांग्रेस प्रतयाशी पुष्पा नेगी के साथ भी मारपीट की है।

इस मामले में हाईकोर्ट को भी फटकार लगानी पड़ी है। भाजपा नेता इतने बेशर्म हो गये हैं कि वह इस घटना के लिए कांग्रेस को ही दोषी ठहरा रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.