एसएसपी मीणा की रणनीति ने फायरिंग गैंग को पहुँचाया सलाखों के पीछे
बेतालघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत 3 दबोचे, अब तक कुल 9 हुए गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर सशस्त्र विद्रोह किया गया था, जिसमें महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य फरार अपराधी सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए अथक प्रयास किए गए। इसके परिणामस्वरूप आज दिनांक 20/08/2025 को फायरिंग के मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 3 अपराधियों को जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित भीरा कस्बे में पंजाब मेडिकल स्टोर के पास घेराबंदी कर घटना में प्रयुक्त 1 अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने एक संदिग्ध थार (UK18U 5002) का पीछा किया। मौके पर आरोपी गुरमीत मेडिकल स्टोर पर दवा लेने उतरा, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुकत
1. अमृतपाल उर्फ पन्नू (30 वर्ष) पुत्र मिन्दर सिंह, निवासी ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज (मुख्य आरोपी)
2. गुरमीत सिंह उर्फ पारस (28 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह, निवासी ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा
3. प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर (32 वर्ष) पुत्र तेजा सिंह, निवासी मुंडिया कला बहादुरगंज बाजपुर, हाल निवासी पिरूमदारा
आपराधिक इतिहास-
1- अमृतपाल उर्फ पन्नू (मुख्य आरोपी) के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में हत्या के प्रयास में अभियोग पंजीकृत है।
2- प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर के विरुद्ध थाना रामनगर में 2 अभियोग मारपीट व धोखाधड़ी के पंजीकृत हैं। शेष आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में 14/08/2025 को ही 6 अभियुक्त गिरफ्तार कर 2 वाहन सीज किए जा चुके हैं।
SSP नैनीताल का संदेश
चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, शांति भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी व सख़्त कार्यवाही जारी रहेगी।





