ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल के चुनाव में अब नया मोड़ आ गया है। अध्यक्ष पद के एक मतपत्र में एक अधिकारी की ओर से टैंपरिंग अथवा ओवर राइटिंग का आरोप लगा है।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता, राज्य सरकार व राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्ताओं व अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों से वीडियो व सीसीटीवी देखने को कहा है।
वीडियो व सीसीटीवी गुरुवार की पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल में देखी जाएंगी। कोषागार के लॉकर में सुरक्षित रखी गई सीसीटीवी फुटेज व वीडियोग्राफी को दिखाने की व्यवस्था जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से की जाएगी।

बुधवार को जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट की याचिका में सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि वीडियोग्राफी व सीसीटीवी फुटेज देखने दोनों पक्षों के याचिकाकर्ता की ओर से तीन- सरकार की ओर से तीन अधिवक्ता, निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता व अध्यक्ष पद की दोनों प्रत्याशी क्रमश: दीपा दर्मवाल व पुष्पा नेगी सहित नौ लोग शामिल होंगे।

इस दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी सिटी नैनीताल डा. जगदीश चंद्र के जिम्मे होगी। इस मामले में सुनवाई अब गुरुवार को होगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर तेज रफ्तार का कहर, एक्सयूवी कार दीवार में घुसी; कालाढूंगी रोड पर भी बेकाबू बाइकर्स का आतंक
error: Content is protected !!